जद (यु) के 2 विधायक पार्टी से निलम्बित
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने अनुशासनहीनता के आरोप में सहरसा जिले के महिशी से विधायक गुंजेश्वर शाह तथा सुपौल के त्रिवेणीगंज के विधायक दिलेश्वर कामत को छह वषरें के लिए पार्टी से निलम्बित कर दिया। इन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप था।
जानकारी के मुताबिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इन दोनों विधायकों का टिकट काट दिया था जिस वजह से वे नाराज थे और दोनों ने बगावती तेवर अपना लिए थे। दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। पार्टी में इसे लेकर नाराजगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications