शिवसेना ने बुर्के पर प्रतिबंध की मांग की
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कहा कि तुर्की और फ्रांस बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। शिवसेना ने कहा कि अपराधी अपराध करने के लिए बुर्के का इस्तेमाल करते हैं।
पार्टी ने वी. एन. देसाई अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी बुर्का पहने व्यक्ति द्वारा किए जाने की सीसीटीवी फुटेज का उदाहरण देते हुए कहा कि अपराधी अपराध करने के लिए बुर्के का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इससे पहले लोकमान्य तिलक अस्पताल में भी एक बुर्का पहने व्यक्ति ने चार दिन के बच्चे की चोरी की थी।
पार्टी ने कहा कि मुम्बई में हजारों महिलाएं बुर्का पहनती हैं, यहां तक कि सार्वजनिक अस्पतालों में भी। यह संभव नहीं है कि हर एक का पर्दा हटवाकर उनकी जांच की जाए और उनके इरादों का पता लगाया जाए।
यदि सुरक्षाकर्मी ऐसा करेंगे तो इसका विरोध शुरू हो जाएगा।
समाचार पत्र ने कहा कि इस्लाम में बुर्के को लेकर कुछ नहीं कहा गया और भारत में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications