पोप ने 6 लोगों को संत की उपाधि से नवाजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मैरी मैक्किलोप (1842-1909) ने 19वीं सदी में 'स्स्टिर्स ऑफ सैंट जोसेफ ऑफ द सैक्रेड हर्ट' की सामूहिक रूप से स्थापना की थी। मेलबर्न में पैदा हुई यह नन आस्ट्रेलिया में अभावग्रस्त बच्चों और उपेक्षित समुदाय की शिक्षा में शामिल थी।
मैरी मैक्किलोप के साथ ही पोलैंड के स्टैनिस्लाव सॉल्टी, कनाडा की एंड्रे बेसेट्टी, स्पेन की कैंडिड मारिया डी जीसस किपिट्रिया बैरीओला और इटली की गिउलिया सेल्जानो व बतिस्ता डी वारानो को भी संत की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सैंट पीटर्स स्क्वे यर में रविवार को हजारों की संख्या में कैथोलिक जमा हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications