10 वर्षीय बेटे की हत्या कर बनाई अपहरण की कहानी
पुलिस के अनुसार मुकेश मारकंडा (32) रविवार को शहर के एक अस्पताल में अपने बेटे यश का शव लेकर पहुंचा और दावा किया कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
मुकेश ने पुलिस को बताया कि कक्षा चार में पढ़ने वाले यश का अपहरण एक दिन पहले फिरौती के लिए किया गया था।
उसने दावा किया कि अपहर्ताओं ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की। उसने 12 लाख रुपये दिए, लेकिन उसके बेटे को बेहोशी की हालत में भेज दिया गया।
पुलिस को उसकी कहानी पर जब शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की। उसने सोमवार को स्वीकार कर लिया कि उसने खुद अपने बेटे की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक मुकेश पर 50 लाख रुपये का कर्ज है। तनाव में आकर उसने पहले बेटे की हत्या करने, फिर आत्महत्या करने का निश्चय किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications