राष्ट्रपति को 7 देशों के राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किए
इन राजदूतों के नाम इस प्रकार हैं, अल्वानिया के राजदूत फातोस केरसिक, डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन, मिस्र के राजदूत खालिद इल बेकले, कोरिया गणराज्य के राजदूत किम जूं-क्यून, इराक के राजदूत अहमद तहसिन अहमद बेरवाड़ी, बेनिन के राजदूत आंद्रे सेनरा, इटली के राजदूत जिआकोमो सेनफेलाइस डी मोंटेफोर्टे।
राष्ट्रपति ने राजदूतों का स्वागत करते हुए उन्हें दशहरे और दीपावली की बधाई दीं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत के चयन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व के मामलों में स्थिरता और विकास की आवाज बनने के लिए भारत की क्षमता में प्रकट किए गए विश्वास और उसको दिये गए समर्थन के लिए भारत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मामलों में रचनात्मक रूप में योगदान करेगा।
इस समारोह में मिशनों के वरिष्ठ सदस्यों, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications