भारत और अमेरिका द्विपक्षीय विमानन सुरक्षा समझौता करेंगे
इस संदर्भ में अमेरिका के एक छह सदस्यीय दल ने डीजीसीए वायु यान प्रमाणन प्रणाली और तकनीकी मूल्यांकन के लिए नई दिल्ली स्थित डीजीसीए मुख्यालय का दौरा किया। दल ने पाया कि डीजीसीए नियमों, अधिनियमों, कार्यकारी प्रणालियों आदि के साथ एक बेहद दुरस्त वायु यान प्रमाणीकरण प्रणाली से युक्त है।
इसके साथ ही, दल ने शेडो प्रमाणीकरण परियोजना की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरा किया। दल अपनी समीक्षा से संतुष्ट थी। डीजीसीए सभी नियमों के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों के मूल्यांकन को पूर्ण करने के बाद पहले से ही मैसर्स गुडरिच को भारतीय तकनीकी मानक अर्डर अधिकार प्रदान कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications