स्कूल और कॉलेज खुलने से दिखा जाम का नजारा
यातायात पुलिस ने बताया कि सुबह के व्यस्त समय में अरविंदो मार्ग, आईटीओ चौक, लक्ष्मी नगर और साउथ एक्सटेंशन में जाम लगने की सूचना प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि जाम की वजह से शहर के दूसरे हिस्सों नार्थ कैंपस और बाहरी रिंग रोड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सड़कों पर बनाए गए सुरक्षित लेन को आम लोगों के लिए रविवार को खोल दिया गया, फिर भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी।
यात्री सतीश ग्रोवर ने बताया, "राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित किया था, लेकिन यह फिर से अव्यवस्थित हो गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications