पाकिस्तान में 48 घंटे में युवक करेगा दो विवाह (लीड-1)
इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक युवक दो दिन के अंतराल पर दो बार विवाह के बंधन में बंधेगा। विवाह की दुविधा समाप्त करने के लिए उसने दो लड़कियों के साथ शादी करने का फैसला किया है।
हर्बल दवा का व्यवसाय करने वाला अजहर हैदरी (23) अपनी ममेरी बहन रोमाना असलम से शादी करना चाहता था। उसने रोमाना के साथ पिछले साल सगाई भी की थी। लेकिन अजहर के घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, वे अजहर की शादी उसकी चचेरी बहन से हुमेरा कासिम से कराना चाहते थे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब एक साल के बाद अजहर के परिवार वालों ने उसे दोनों लड़कियों से शादी करने की अनुमति दे दी।
अजहर ने आईएएनएस को बताया, "यदि इस रिश्ते से और लोग खुश हैं, तो मैं भी खुश हूं।" उधर, दोनों महिलाओं का कहना है कि उनके लिए समझौता बेहतर विकल्प है।
पाकिस्तानी कानून भी व्यक्ति को बहुविवाह करने की अनुमति देता है, लेकिन बहुविवाह करने वाले व्यक्ति को दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से अनुमति लेनी पड़ती है।
अजहर ने रविवार को हुमेरा के साथ पारंपरिक अंदाज में शादी की। वह रोमाना के साथ मंगलवार को विवाह करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications