रतन टाटा को 'येल लीजेंड इन लीडरशिप' पुरस्कार
टाटा को यह पुरस्कार दुनिया भर के प्रसिद्ध व्यापारिक प्रमुखों के एक सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मेलन 25 अक्टूबर को होगा।
येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में दुनिया भर के व्यापार प्रमुख "लीडिंग ग्लोबल इंटरप्राइजेज एक्रास ग्लोबल सिटीज : एस्पिरेशंस, रियलिटीज एंड अल्टरनेटिव्स" विषय पर चर्चा करेंगे।
टाटा के अलावा इस सम्मेलन में भारती एयरटेल के राजन मित्तल, डेलायटी इंडिया के उदयन सेन, फिक्की के महासचिव अमित मित्रा, मोदी इंटरप्राइजेज के के.के.मोदी, जनरल इलेक्ट्रिक इंडिया चीन के जॉन फ्लेनरी, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन, महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष राजीव दुबे और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के सचिंद्रनाथ हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications