लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव

लोक सेवा का यह नया पाठ्यक्रम वर्ष 2011 से लागू होगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा। यह प्रश्नपत्र घटनाओं, भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, पर्यावरण पारिस्थिकीय, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा।

दूसरा प्रश्नपत्र अभिवृत्ति परीक्षा का होगा। इस प्रश्नपत्र से अभ्यर्थियों की समझ, अंतर्वैक्तिक योग्यता, तर्कशक्ति, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, सामान्य मानसिक योग्यता, दसवीं स्तर के संख्यात्मक गणित और अंग्रेजी भाषा की योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र में पहले अभ्यर्थियों के वैकल्पिक विषयों से प्रश्न पूछे जाते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+