भारत का जर्मनी के साथ सांस्कृतिक समझौता
विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने जर्मनी के अपने समकक्ष गुइडो वेस्टरवेल के साथ बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार, आतंकवाद से निपटने की दिशा में सहयोग बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक व रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की।
भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के महानिदेशक और जर्मनी के विदेश मंत्रालय में सांस्कृतिक एवं विज्ञान विभाग के महानिदेशक थॉमस गोयत्ज ने एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत वर्ष 2010-12 के दौरान भारत में साल भर जर्मन महोत्सव (इयर ऑफ जर्मनी) और वर्ष 2012-13 में जर्मनी में साल भर भारत महोत्सव (इयर ऑफ इंडिया)मनाया जाएगा। भारत और जर्मनी के बीच कूटनीतिक सम्बंधों के 60 साल पूरा होने के अवसर पर ये आयोजन होंगे।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भारत और जर्मनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वर्ष 2010-2012 के लिए अस्थाई सदस्यता हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications