छिंदवाड़ा में दूषित भोजन से 6 की मौत
जुन्नारदेव के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) जयराम उइके ने आईएएनएस को बताया है कि दमुआ थाना क्षेत्र के भाथरी गांव में रहने वाले जनजातीय परिवार के छह सदस्यों ने रविवार की रात खाना खाया और सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मरने वालों में रूसिया बाई, बीसो बाई, उसकी बेटी सोमवती, कालू, चपलू और बालू सिंह शामिल हैं।
गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस के मुताबिक इन सभी लोगों ने रात में बासी खाना खाया था। आशंका है कि खाना जहरीला हो गया होगा, जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से खुले में रखा खाना भी मिला है, जिसमें फफूंद लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications