पर्यावरण समिति ने पास्को परियोजना पर रिपोर्ट सौंपी
एक रिपोर्ट में परियोजना को मिली पर्यावरण मंजूरी को रद्द करने, जबकि दूसरी रिपोर्ट में इस मामले की नए सिरे से जांच करने की जरूरत बताई गई है।
मंत्रालय को एक रिपोर्ट समिति के चैयरमैन और पूर्व पर्यावरण सचिव मीना और दूसरी रिपोर्ट समिति के तीन अन्य सदस्यों ने सौंपी है।
गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, "पर्यावरण मंजूरी से संबंधित कई मुद्दे हैं। तटीय क्षेत्र के नियमों को फिर से नए सिरे से देखे जाने की जरूरत है। सरकार को इस दिशा में व्यापक पर्यावरण प्रभाव के आकलन की आवश्यकता है।"
उधर, समिति के अन्य सदस्यों उर्मिला पिंगले, देवेंद्र पांडे और वी. सुरेश ने अपनी रिपोर्ट में पर्यावरण प्रभाव आकलन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरतने की बात कही है।
तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी को वर्ष 2007 में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा बंदरगाह और स्टील संयंत्र के लिए दी गई मंजूरी को तत्काल रद्द करने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि मंत्रालय 25 अक्टूबर को होने वाली वन सलाहकार समिति (एफएसी) की बैठक के दौरान दोनों र्पिोटों पर सुनवाई करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications