खेलगांव के 700 फ्लैटों पर डीडीए का अधिकार (लीड-1)
डीडीए की प्रवक्ता नीमो धर ने बताया, "हमने खेलगांव के फ्लैटों को अपने अधिकार में लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ा समय लगेगा।"
उन्होंने बताया कि खेलगांव के फ्लैटों पर ताले लगा दिए जाएंगे। इसके बाद इन्हें बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के समीप स्थित खेलगांव के 34 टावरों में 1,168 फ्लैट बनाए गए हैं। दो से पांच कमरों वाले फ्लैट में शयन कक्ष, हॉल, रसोईघर की सुविधा है।
आयोजन समिति के मुताबिक खेलगांव में पड़ा सामान महीने के अंत तक हटा लिया जाएगा।
आयोजन समिति फ्लैटों में लगे टीवी, रफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी अपने अधिकार में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications