रैली में प्रदूषण फैलाने पर शिव सेना कार्यकर्ता पर मुकदमा
शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "शिव सेना के कार्यकर्ता दिवाकर बोड़कर ने हमसे बाम्बे उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत रैली की अनुमति ली थी। हमने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।"
अधिकारी ने हालांकि, मुकदमा किन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, यह बताने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि रैली में ध्वनि प्रदूषण की मात्रा पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित की गई मात्रा (50 डेसिबल) से अधिक थी।
उन्होंने बताया कि बाम्बे उच्च न्यायालय ने कठिन शर्तो के साथ शिव सेना को अपनी वार्षिक दशहरा रैली का आयोजन करने की अनुमति दी थी। क्योंकि इस साल की शुरुआत में शिवाजी पार्क को शांत क्षेत्र घोषित किया गया था।
शिवाजी पार्क क्षेत्र के निवासियों और गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) आवाज ने रैली में हुए ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की है।
आवाज की सुमायरा अली ने कहा कि रैली के दौरान प्रदूषण 65 से लेकर 93.2 डेसिबल के बीच था। आदित्य ठाकरे को युवा शिव सेना का प्रमुख बनाए जाते समय ध्वनि प्रदूषण 69.6 और 93.2 डेसिबल के बीच था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications