भारत और रूस के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास जारी
कैम्प कमांडर के.सी. मानप्पा के अनुसार मंगलवार 19 अक्टूबर को दोनों देशों के सैनिकों के बीच परिचर्चा होगी। उन्होंने बताया कि एक-दूसरे के रण-कौशल को समझ लेने के बाद 20 से 23 अक्टूबर तक चयनित स्थलों पर दोनों देशों के जवान तकनीकी कौशल दिखाएंगे।
गौरतलब है कि मित्र देशों के साथ समय-समय पर ऐसे युद्धाभ्यास होते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications