मप्र में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
रविवार की दोपहर के बाद से भोपाल सहित अन्य इलाकों में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। शाम होते ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल बरसे। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बादल अपना ज्यादा असर दिखा सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन और बादल छाए रह सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications