पाकिस्तान में 24 घंटे में युवक करेगा दो विवाह
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक हर्बल दवा का व्यवसाय करने वाला अजहर हैदरी (23) ने अपने परिवार द्वारा शादी के लिए चुनी गई लड़की हुमारिया कासिम (28) के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया। वह अपनी प्रेमिका रूमाना असलम (21) के साथ विवाह करना चाहता था।
पाकिस्तान में परिवार द्वारा चुनी गई लड़की से शादी करने की परंपरा है और हैदरी के इस निर्णय से परिवार के टूट जाने का खतरा बना हुआ था। इसलिए परिवार वालों ने उसे दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की अनुमति दे दी।
पाकिस्तानी कानून भी वहां व्यक्ति को बहुविवाह करने की अनुमति देता है, लेकिन बहुविवाह करने वाले व्यक्ति को दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से अनुमति लेनी पड़ती है।
हैदरी ने बताया, "मैंने दोनों लड़कियों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों इस प्रस्ताव पर राजी हो गईं।" हैदरी पहले मुल्तान में कासिम से और फिर एक दिन बाद रूमाना से विवाह करेगा।
उधर, दोनों महिलाओं का कहना है कि उनके लिए समझौता बेहतर विकल्प है।
असलम ने कहा, "मैं खुश हूं कि हम दोनों एक ही व्यक्ति से प्रेम करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications