राष्ट्रमंडल खेल : आयोजन समिति का कार्यकाल बढ़ा
रेड्डी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "अगला आदेश मिलने तक आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी अपना काम देखते रहेंगे।"
रेड्डी ने कहा कि वह आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहते हैं। बहरहाल, आयोजन समिति का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया जाएगा, इसका फैसला खेल मंत्रालय को करना है।
रेड्डी ने कहा कि बैठक में खेलों के सफल आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की गई लेकिन तैयारियों के दौरान अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications