बब्बर खालसा का आतंकी पुलिस हिरासत से फरार
पुलिस अधिकारियों ने अपराध जांच एजेंसी की हिरासत से बीकेआई के आतंकवादी करनबीर सिंह के फरार होने की पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बताया कि करनबीर को रविवार रात में गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। वह शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा है। उसके फरार होने से पुलिस सकते में आ गई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि करनबीर की योजना राज्य में किसी खतरनाक विस्फोट को अंजाम देने की थी और उसने 3.5 किलोग्राम आरडीएक्स से बम तैयार किया था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी के कब्जे से हथियार, भारी मात्रा में गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इसमें एक एके-47 और एके-56 राइफल, दो हथगोले, 5.4 किलोग्राम आरडीएक्स, छह मैग्जीन, दो डेटोनेटर, टाइमर और एक रिमोट शामिल है।
करनबीर की निगरानी पांच पुलिकर्मी कर रहे थे। इनमें दो सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। इन्हें फिलहाल निलम्बित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications