इंदौर में बैंक से 5 लाख की लूट
पुलिस के अनुसार पलासिया थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार की शाम लगभग पांच बजे पांच डकैतों ने धावा बोल दिया। इनमें दो नकाबपोश थे जो हथियार लिए हुए थे। डकैतों ने सबसे पहले सुरक्षा गार्ड दीपक दुबे पर हमला कर उसे घायल कर दिया, फिर बैंक के भीतर घुसकर लूटपाट की।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास राव के मुताबिक डकैत लगभग पांच लाख रुपये लूट ले गए। वरदात के समय बैंक में कर्मचारियों के अलावा कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। पुलिस ने डकैतों की तलाशी के लिए मुख्य रास्तों की नाकेबंदी कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications