विकीलीक्स जारी करेगी 4 लाख अमेरिकी खुफिया दस्तावेज
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने सोमवार को वाशिंगटन डेटलाइन से प्रकाशित खबर में कहा कि विकीलीक्स के इस ताजा खुलासे से अफगानिस्तान युद्ध पर हाल ही में जारी अमेरिकी सेना के 70,000 से अधिक खुफिया वर्गीकृत दस्तावेज पीछे छूट जाएंगे।
संभावित परिणाम और दस्तावेजों के खुलासे से होने वाली क्षति के आकलन के लिए अमेरिका ने 120 लोगों का त्वरित कार्य बल गठित किया है।
रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता कर्नल डेव लैपन ने कहा कि रहस्योद्घाटन के समय को लेकर अस्पष्टता बरकरार है, लेकिन रक्षा विभाग इसके लिए तैयार है। दस्तावेज जल्द से जल्द, सोमवार या मंगलवार को जारी किए जाएंगे।
मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजा दस्तावेजों में 'सामरिक आधारभूत आंकड़े' हो सकते हैं। इसमें इराक में हुए बड़े सैन्य अभियानों से सम्बंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों की सूचियां, मुख्य कबीलाई आंकड़ों के साथ कार्मिक एवं साझेदारों की गतिविधियों का ब्योरा भी हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications