परमाणु कम्पनी का पूर्व प्रमुख चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को खबर दी है कि सीपीसी की केंद्रीय समिति के पांचवें सामान्य सत्र ने कांग (57) की सीपीसी सदस्यता समाप्त किए जाने का भी समर्थन किया। कांग के निष्कासन का निर्णय सीपीसी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो ने 29 दिसम्बर, 2009 को ही लिया था।
पार्टी की अनुशासन समिति ने इस वर्ष जनवरी महीने में कहा था कि कांग रिझिन का पद और सीपीसी की उनकी सदस्यता इसलिए छीन ली गई, क्योंकि उन पर कानून व अनुशासन के उल्लंघन का गंभीर आरोप था।
कांग अक्टूबर 2007 से सीपीसी की केंद्रीय समिति के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications