राष्ट्रमंडल खेल : 90 दिन में पूरा होगा आधिकारिक ऑडिट का काम
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने ऑडिट कार्य 90 दिनों के भीतर पूरा करने का फैसला किया है।"
"खेलों के आयोजन में बहुत अधिक खर्च हुआ है। हमारे लिए यह बहुत बड़ा काम होगा। हमारे काम का दायरा प्रमुख रूप से 20 संस्थानों के इर्द-गिर्द रहेगा। हम आईटी प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द यह काम पूरा करना चाहते हैं क्योंकि देरी की सूरत में इसकी अहमियत समाप्त हो जाएगी।"
राय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अनियमितताओं की खबरों के बाद सरकार ने खेलों के समाप्ति के साथ एक समिति गठित कर इसकी जांच का काम सौंप दिया है। पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वी. के. शुंगलू को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications