जद (यु) ने घोषणा पत्र जारी किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणा पत्र में न्याय के साथ विकास आगे भी जारी रखने, औद्योगिकरण पर और बल देने, बिजली उत्पादन की नई संभावनाएं तलाशने की भी बात कही गई है।
उल्लेखनीय है कि आगामी 21 अक्टूबर को राज्य में पहले चरण का चुनाव होना है जो छह चरणों में चलकर 20 नवम्बर तक चलेगा। पहले चरण के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications