एचडीएफसी के मुनाफे में 22 प्रतिशत की वृद्धि
एचडीएफसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कम्पनी ने 30 सितम्बर, 2010 को समाप्त हुई तिमाही में कर के बाद 807.54 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कम्पनी ने 663.94 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की कुल आय बढ़ कर 2970.22 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कम्पनी की कुल आय 2850.23 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications