राष्ट्रमंडल खेल : टाटा स्टील ने दीपिका को दिए 10 लाख रुपये
दीपिका ने जहां दो स्वर्ण पदक जीते वहीं राहुल बनर्जी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। राहुल को छह लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
दो कांस्य पदक जीतने वाले जयंत तालुकदार को कंपनी की ओर से दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला जबकि कोच धमेंद्र तिवारी, पूर्णिमा महतो और सतनाम सिंह को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
ऑटोरिक्शा चलाने वाले की पुत्री दीपिका ने 2008 में टाटा आर्चरी अकादमी में नामांकन कराया था। दीपिका ने टीम तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया।
झारखण्ड सरकार ने भी दीपिका को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications