राष्ट्रमंडल खेल : शीला ने मंत्रियों और अधिकारियों की सराहना की
सरकारी सूत्रों के मुताबिक शीला ने कैबिनेट की बैठक के दौरान अपने सभी मंत्रियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया।
सूत्र ने कहा, "मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर सभी मंत्रियों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने खेलों को आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अपने सभी अधिकारियों की भी तारीफ की।"
तीन से 14 अक्टूबर तक आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, वानिकी विभाग, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications