भारत सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने का इच्छुक : जर्मनी
साथ ही उसने आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है।
विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और उनके जर्मन समकक्ष ग्वीडो वेस्टरवेल के बीच हुई बैठक में परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत दौरे पर आए जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने कृष्णा के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों, आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सहयोग, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक समझौतों पर चर्चा की।
ग्वीडो ने 'परमाणु अप्रसार' के क्षेत्र में भारत के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, "हम उन संकेतों से काफी उत्साहित हैं कि भारत सीटीबीटी पर हस्ताक्षर कर सकता है। हम भारत को परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखना पसंद करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि भारत सीटीबीटी को भेदभावपूर्ण बताते हुए इस पर हस्ताक्षर करने से इंकार करता आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications