शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 44 अंक उछला (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.84 अंकों या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,168.89 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,229.39 के उच्च और 19,870.51 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.44 अंक गिरकर 8,272.22 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 15.80 अंक गिरकर 10,613.85 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में सूचना प्रौद्योगिकी (1.28 फीसदी), तेल एवं गैस (084 फीसदी), रियल्टी (0.72 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.37 फीसदी) की सबसे अधिक तेजी जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.02 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.18 फीसदी), बिजली (0.17 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (0.17 फीसदी)और बैंकिंग (0.16फीसदी) की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल टीसीएस (2.98 फीसदी), एनटीपीसी (1.70 फीसदी), टाटा स्टील (1.56 फीसदी), ओएनजीसी (1.42 फीसदी), एल एंड टी (1.19 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.10 फीसदी) और इंफोसिस (1.00 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

वहीं एसीसी (2.86 फीसदी), भारती एयरटेल (2.21 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.80 फीसदी), टाटा पावर (1.61 फीसदी) और सिप्ला (1.54 फीसदी) के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1236 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1715 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 13.13 अंकों या .0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,075.95 अंकों पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,115.10 अंक का उच्च और 5,985.10अंक का निचला स्तर छुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+