कांग्रेस से नाता तोड़ना भयंकर भूल : रघुवंश
पटना हवाई अड्डे पर चुनाव प्रचार के लिए जाते समय पत्रकारों से सिंह ने कहा कि कांग्रेस से नाता तोड़ना राजद की एक भयंकर भूल थी। उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस से नाता तोड़ना कितना नुकसानदेह है तो उन्होंने कहा कि यह पुरानी बात हो चुकी है जिसे राजद अध्यक्ष भी आठ बार कुबूल कर चुके हैं।
राजद को कम सीटें मिलने की स्थिति में कांग्रेस से मदद लेने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी भी किसी से मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है और सब कुछ जानती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications