भाजपा-जद (यु) गठबंधन अवसरवादी : सोनिया
बिहार के मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र ने बिहार की सरकार को विकास के लिए करोड़ों की धनराशि मुहैया कराई लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।
सोनिया ने कहा, "केंद्र की ओर से बिहार सरकार को करोड़ों-करोड़ों रुपये दिए गए लेकिन सवाल है कि इसका इस्तेमाल कहां हुआ। अब तो भ्रष्टाचार की बातें भी सामने आ रही हैं। भाजपा-जद (यु)गठबंधन अवसरवादी है।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते कुछ वर्षो के दौरान कोई विकास नहीं हुआ जिस वजह से यहां के युवा शिक्षा और रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की भी कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications