पाकिस्तान में हिंदुओं ने मनाया दशहरा
समाचार पर 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक कृष्णा मंदिर रवि रोड पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू इकट्ठे हुए और उन्होंने हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया।
हिंदू पुजारियों ने वहां मौजूद लोगों को उपदेश दिए। समारोह में 'एवेक्यूई प्रोपर्टी ट्रस्ट बोर्ड' (ईपीटीबी) के अधिकारी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर ईपीटीबी के अध्यक्ष सैय्यद आसिफ हाशमी ने कहा कि दशहरे के दिन उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications