इंडियन बैंक की शाखा में आग से हड़कंप
इंडियन बैंक की यह शाखा हजरतगंज के अशोक मार्ग पर एक तीन मंजिली इमारत में जमीनी तल पर थी। अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।
हजरतगंज थाना प्रभारी के.एन. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि करीब छह दमकलों को आग बुझ्झाने के काम में लगाया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि आग दूसरे किसी प्रतिष्ठान को अपने कब्जे में लेती इससे पहले उसे फैलने से रोक लिया गया है। जल्दी ही इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक आग से बड़ी मात्रा में बैंक के कागजात जलकर खाक हो गए हैं। घटना के वक्त सुरक्षागार्ड के अलावा बैंक में कोई मौजूद नहीं था।
मिश्रा ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications