कराची उपचुनाव में एमक्यूएम को सफलता

समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार एमक्यूएम के सैफुद्दीन खालिद ने प्रांतीय असेम्बली की पीएस-94 सीट जीत ली है। चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा होना अभी तक बाकी है।

पीएस-94 सीट एमक्यूएम के नेता रजा हैदर की गत तीन अगस्त को मौत हो जाने से रिक्त हुई थी। एमक्यूएम ने इस हत्या के लिए अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) को दोषी ठहराया था। एएनपी ने इस आरोप का पुरजोर खंडन किया था। हैदर की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

गैर सरकारी नतीजों के अनुसार 92,397 मत डाले गए जिनमें से 189 को खारिज कर दिया गया। खालिद को 91, 397 मत मिले जबकि एएनपी के प्रत्याशी को महज 292 मत ही मिल पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+