ततैये के काटने से ओलम्पियन की मौत
विक्रम 21 साल के थे। वह 2007 के शंघाई 'स्पेशल ओलम्पिक' खेलों के ग्रीष्मकालीन संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाली वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे। स्पेशल ओलम्पिक खेलों का आयोजन बौद्धि रूप से अक्षम एथलीटों के लिए आयोजित होता है।
हिमाचल स्पेशल ओलम्पिक कमिटी की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने आईएएनएस को बताया कि विक्रम रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे तभी ततैयों ने उन्हें काट लिया। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications