कैंसर की आशंका से वृद्धा नदी में कूदी
यह महिला मध्य इंग्लैंड में वर्क्स के पेर्सोरे इलाके की रहने वाली थी। वृद्ध महिला नेस्ता के भीतर इस बात का भय समा गया था कि वह कैंसर से जूझ रही है। इसके बाद वह अपने घर के निकट की नदी में कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस बात की अभी जांच नहीं हुई थी कि नेस्ता को कैंसर था अथवा नहीं। बीते कुछ दिनों से उसे दर्द महसूस हो रहा था और ऐसे में उसने सोचा कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुकी है। इसके बाद उसने जान देने का फैसला कर लिया।
नेस्ता के इस कदम से उसके परिजन हतप्रभ रह गए क्योंकि उनके नेस्ता मजबूत इरादों वाली महिला थीं और जल्दी हार नहीं मानती थीं। नेस्ता के परिवार में दो बेटे और छह पोते-पोतियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications