बढ़कर खुले शेयर बाजार
मुम्बई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 35.50 अंकों की बढ़त के साथ जबकि निफ्टी भी 50.10 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 35.50 अंकों की बढ़त के साथ 20,160.55 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 20,125.05 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 50.10 अंक बढ़कर 6112.75 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 6062.65 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications