रेल व केंद्रीय बजट के विलय की योजना नहीं : वित्त मंत्रालय
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "प्रिंट मीडिया के एक वर्ग में आई एक खबर के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि वित्त वर्ष को अप्रैल-मार्च के बदले जनवरी-दिसम्बर करने या फिर रेल बजट व आम बजट का विलय करने की वित्त मंत्रालय की कोई योजना नहीं है।"
एक समाचार पत्र ने सोमवार को खबर दी कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी रेल बजट का आम बजट के साथ विलय करने की सिफारिश करने वाले हैं।
ज्ञात हो कि रेल बजट रेल मंत्री द्वारा आम बजट के दो दिनों पूर्व पेश किया जाता है। यह परंपरा 1924 से जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications