टर्मिनल3 से 30 अक्टूबर से घरेलू उड़ानें
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के एक अधिकारी ने बताया, "30 अक्टूबर को सुबह पांच बजे से टर्मिनल 3 से पहली घरेलू उड़ान शुरू होगी।"
टर्मिनल 3 से एयर इंडिया, जेट एयरवेज और किंगफिशर के विमान भी देशभर के विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे।
टर्मिनल1ए 30अक्टूबर से बंद हो जाएगा। इसकी वजह से किफायती विमान सेवा मुहैया करने वाली कम्पनियां मसलन गोएयर,स्पाइस जेट और इंडिगो के विमान टर्मिनल1सी और टर्मिनल1डी से उड़ान भरेंगे।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से घरेलू उड़ानें शुरू होने से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के समय में बचत होगी।
गोपनीयता शर्त पर अधिकारी ने बताया, "इससे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के समय में 60 मिनट की बचत होगी। घरेलू यात्रियों का समय और भी ज्यादा बचेगा। इससे यात्रा बेहद सुविधाजनक हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications