विमान में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे यात्री
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "यात्रियों की सुविधा के लिए डीजीसीए ने विमान कानून 29बी में संशोधन किया है। विमान के उतरने और उसके सक्रिय हवाई पट्टी से हटने के बाद यात्री मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। कम दृश्यता की स्थिति में यात्रियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी होगी।"
नियामक के अनुसार विमान के पायलट के निर्देश पर चालक दल के सदस्य यात्रियों से अपना मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए कहेंगे। डीजीसीए ने उम्मीद जताई कि हवाई सेवा प्रदाता कम्पनियां 22 अक्टूबर से पहले इस नई प्रक्रिया को अपना लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications