पति, पत्नी और बच्ची की जलकर मौत
कोतवाली शहर के सत्येश्वर मुहल्ला निवासी महेंद्र सिंह (25) पत्नी रोमका (20 वर्ष) और पुत्री बेबी की रविवार रात अपने ही घर में जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे।
कोतवाली प्रभारी पी.वी. शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दुर्घटना थी या कोई साजिश। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस घटना के पीछे कोई साजिश होने से इंकार नहीं कर रही है। महेंद्र माता-पिता से अलग सत्येश्वर मुहल्ले में परिवार सहित रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications