खेलगांव फ्लैट् लेने की डीडीए की प्रक्रिया शुरू
डीडीए की प्रवक्ता नीमो धर ने बताया, "हमने खेलगांव के फ्लैटों को अपने अधिकार में लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ा समय लगेगा।"
उन्होंने बताया कि खेलगांव के फ्लैटों पर ताला लगाने के बाद इन्हें बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के समीप स्थित खेलगांव के 34 भवनों में 1,168 फ्लैट् बनाए गए हैं। दो से पांच कमरों वाले फ्लैट् में शयन कक्ष, हॉल, रसोई घर की सुविधा है। आयोजन समिति के मुताबिक खेलगांव से सामग्रियों को महीने के अंत तक हटा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications