करोड़ों की लूट में पुलिस को मिला अहम सुराग
सूरत क्षेत्र के महानिरीक्षक ए.के.सिंह ने लूट के दो दिनों बाद जानकारी देते हुए बताया, "हमें गोधरा आटा मिल की छपाई वाला एक बोरा प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर मिले इस सबूत के आधार पर हम जल्द ही लूट में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में सफल होंगे।"
सिंह ने हालांकि जांच की प्रक्रिया के बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया लेकिन उनका मानना है कि प्राप्त सबूत के आधार पर कहा जा सकता है कि इस घटना में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के आदिवासी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है।
बीते शनिवार को करीब 35 से 40 लोगों का एक गिरोह शाम साढ़े सात बजे के.एम चौकसी ज्वेलरी नाम की दुकान पर पहुंचा और छह मिनट के भीतर उस दुकान को खाली करके चला गया। गिरोह के हाथ छह करोड़ के जेवरात और 25 लाख रुपये नकद लगे थे।
यह गिरोह पैदल ही दुकान पर पहुंचा था और लूट के बाद कुछ राउंड की फायर करने के बाद यह वहां से चंपत हो गया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि गिरोह में शामिल लोग स्थानीय बाजार में काम करने वाले जनजातीय लोगों की तरह दिखते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications