दृष्टिहीनता से बचा सकती है विटामिन ए की गोली

लंदन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। विटामिन ए से युक्त दवा आपको उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टिहीनता से बचा सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह दवा बुढ़ापे में होने वाली दृष्टिहीनता के सबसे सामान्य कारणों को दूर करती है।

शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत नई दवा 'फेनरीटिनाइड' उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों में होने वाली क्षति को रोकती है। इसे रोकने के लिए अब तक कोई इलाज उपलब्ध नहीं था।

समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक यह दवा रेटिना के उस हिस्से की कोशिकाओं की क्षति और मृत्यु को रोकती है जो सामने की ओर सीधी दृष्टि के लिए आवश्यक होती हैं। पहले रेटिना की ये कोशिकाएं नष्ट हो जाने से दृष्टि के बीचों-बीच एक काला धब्बा बना दिखाई देता था। इस वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों जैसे पढ़ने, वाहन चलाने या टेलीविजन देखने में परेशानी होती है।

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विटामिने ए से निकाले गए 'फेनरीटिनाइड' का अध्ययन किया था। यह विटामिन गाजर में पाया जाता है और मुख्य रूप से गठिया की बीमारी को रोकता है।

अध्ययन में रेटिना में कोशिकाओं के मृत होने के कारण दृष्टिहीनता का शिकार हो रहे 250 स्त्रियों और पुरुषों पर शोध किया गया।

अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि दवा की अधिक खुराक देने से एक साल के अंदर दृष्टिहीनता रुक गई। इससे स्पष्ट होता है कि यह दवा पहले से ही मृत कोशिकाओं के लिए तो कुछ नहीं कर सकती लेकिन स्वस्थ कोशिकाओं को बचा सकती है।

'न्यूयार्क युनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन' के जैसन स्लैक्टर कहते हैं कि यह शोध अभी प्राथमिक अवस्था में है लेकिन इसने इस बीमारी के इलाज की दिशा में नई उम्मीद जगा दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+