एल एण्ड टी का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
कम्पनी ने सोमवार को बताया कि कुल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 9,342 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जबकि कम्पनी ने ऑर्डर बुकिंग में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
कम्पनी ने चालू वित्त वर्ष के छह महीनों में 115,393 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक किए हैं जो वर्ष 2009-10 के मुकाबले 29 फीसदी अधिक हैं।
कम्पनी के इंजीनियरिंग और विनिर्माण खण्ड में बिक्री सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साबित हुई है। इस क्षेत्र में बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 7,861 करोड़ रुपये तक पुहंच गई है। वहीं मशीनरी और औद्योगिक उत्पादों की बिक्री में 37 फीसदी की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications