सेंसेक्स में 43 और निफ्टी में 13 अंकों का उछाल (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.84 अंकों या 0.22 प्रतिशत बढ़त के साथ 20,168.89 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,229.39 अंक का उच्च और 19,870.51 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 13.13 अंकों या .0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,075.95 अंकों पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,115.10 अंक का उच्च और 5,985.10अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.44 अंक गिरकर 8,272.22 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 15.80 अंक गिरकर 10,613.85 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications