देश में स्वाइन फ्लू के मामलों में आई कमी
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देशभर में एच1एन1 वायरस से पीड़ित केवल 98 मामले सामने आए, हालांकि इसके पहले हफ्ते में स्वाइन फ्लू के 202 मामले आए थे।
पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई। 17 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में इससे पीड़ित केवल 10 लोगों की मौत हुई है। इसके पहले सप्ताह में एच1एन1 वायरस से पीड़ित 38 लोगों की जान गई थी।
स्वाइन फ्लू से गुजरात में पांच और मध्य प्रदेश में दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में एक-एक पीड़ित की मौत हो चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि तमिलनाडु में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 34 मामले सामने आए जबकि कर्नाटक में 25 और महाराष्ट्र में 15 मामले देखने को मिले।
गौरतलब है कि भारत में मई 2009 में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे। तब से अब तक एन1एन1 वायरस की चपेट में आने से 2,616 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications