फ्रांस के सैन्य प्रमुख ने की एंटनी और मेनन से मुलाकात
दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "फ्रांस के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नाइक, नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा और सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह से मुलाकात की।"
एडमिरल गुइलॉड की भारतीय पदाधिकारियों से मुलाकात का विवरण तत्काल नहीं मिल पाया। गुइलॉड भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को वह मुम्बई जाएंगे जहां फ्रांस द्वारा डिजाइन स्कोर्पिन पनडुब्बी के निर्माण का मुआयना करेंगे।
गौरतलब है कि सरकोजी के भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते के आसार हैं। इसमें मिराज 200-एच श्रेणी के 50 विमानों को अत्याधुनिक बनाने संबंधी दो अरब डॉलर का करार प्रमुख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications