कश्मीर में मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर में तैनात सेना के 15वीं कोर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. बरार ने आईएएनएस को बताया, "बांदीपोरा जिले के दब्बन गांव के वन क्षेत्र में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। जख्मी आतंकवादी गांव में स्थित मस्जिद में दाखिल हो गया है।"
उन्होंने बताया, "इमाम और ग्रामीण बुजुर्ग आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए राजी कर रहे हैं और इस कारण राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने गोलीबारी बंद कर दी है।"
सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मस्जिद को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हालात काबू में किए जा सके।
मुठभेड़ सोमवार तड़के उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने जंगल में घूम रहे आतंकवादियों के एक गुट को घेरकर हथियार डालने को कहा।
प्रवक्ता ने कहा, "आतंकवादियों ने इस पर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया और एक अन्य मस्जिद में दाखिल हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications